Farmer Protest| राहुल गांधी ने की झड़प के बाद किसानों से बात, शंभू बॉर्डर पर हैं तनावपूर्ण हालात

By रितिका कमठान | Feb 14, 2024

किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने की तैयारी में जुटे हुए है। पुलिस लगातार किसानों को रोकने के लिए कोशिश में जुटी हुई है। खासतौर से हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। यहां पंजाब से आने वाले किसान दिल्ली कूच करने के लिए जिद पर अड़े हुए है, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस की टीमें तैनात की गई है। पुलिस ने सभी किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोका हुआ है। इससे पहले मंगलवार को भी शंभू बॉर्डर पर स्थिति काफी भयानक हो गई थी।

 

पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े है। इसके बाद सीमा पर हालात काफी बेकाबू हो गए है। पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले छोड़ने के दौरान कई किसान भी घायल हुए है। किसानों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी बात की है। जानकारी के मुताबिक ये किसान मंगलवार को पुलिस के साथ हुई झड़प में घायल हुए थे। वहीं राहुल गांधी ने किसानों के मार्च को लेकर कहा है कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के आने पर किसानों को एमएसपी कानून की गारंटी दी जाएगी। राहुल गांधी ने कहा था कि किसान भाइयों के लिए ये ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को स्वामीनाथन कमीशन के मुताबिक हर फसल पर एमएसपी की कानूनी गारंटी देने का फैसला किया है।

 

घोषणा पत्र का भी किया जिक्र

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनावों से पहले घोषणा पत्र का भी जिक्र किया है जिसमें किसानों के लिए भी खास चीजों की जानकारी दी गई है। किसानों और मजदूरों के लिए कई चीजें लाई जा रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी इन दिनों किसानों से भी मुलाकात कर रहे है। किसानों का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा था कि किसान अपना हक और अपना अधिकार मांग रहे है। इन मांगों को लेकर वो दिल्ली जा रहे हैं तो उन्हें रोकना नहीं चाहिए।

प्रमुख खबरें

मप्र के मैहर जिले में बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, 20 घायल

राष्ट्रपति जो बाइडन ने इजराइली हमले में हिज्बुल्ला प्रमुख की मौत को न्यायोचित ठहराया

विदेश विभाग ने कुछ अमेरिकी राजनयिकों के परिवारों को लेबनान छोड़ने का आदेश दिया

पाकिस्तान से केवल पीओके का मुद्दा सुलझाना बाकी : जयशंकर