मशहूर Bhojpuri YouTuber Malti Devi की लाश ससुराल में फंदे से लटकी मिली, परिवार को पति पर शक

By रेनू तिवारी | Nov 24, 2023

सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी को लेकर मशहूर हुई भोजपुरी यूट्यूबर मालती देवी की लाश को उनकी ससुराल में फंखें से लटका पाया गया। भोजपुरी यूट्यूबर मालती देवी के परिवार ने सीधे तौर पर लड़की के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने कहा कि लोकप्रिय भोजपुरी यूट्यूबर मालती देवी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में अपने ससुराल के घर में लटकी हुई पाई गईं। 23 वर्षीय मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर मार डाला।

 

इसे भी पढ़ें: Randeep Hooda अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड Lin Laishram संग अलग अंदाज में रचाने जा रहे हैं शादी, जानें पूरा कार्यक्रम क्या है


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संतोष कुमार सिंह ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जारी एक वीडियो बयान में कहा, हमें दीप चंद चौहान नामक व्यक्ति से शिकायत मिली कि उनकी बेटी मालती देवी का शव महुली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक गांव में उसके ससुराल में छत के हुक से लटका हुआ पाया गया है। एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। शव को बरामद कर लिया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। एएसपी ने वीडियो बयान में कहा, देवी के पिता द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर, उनके पति विष्णु कुमार और उनके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ महुली पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमारे संज्ञान में आया है कि मृतिका का अपने पति से कुछ विवाद चल रहा था। हम मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Updates । पहले Ankita Lokhande ने मारी चप्पल, फिर Sana Raees Khan संग हुई Vicky Jain की जबरदस्त बहस


मालती देवी 6.5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ यूट्यूब चैनल 'मालती चौहान फन' चलाती थीं। उन्होंने अपने चैनल पर 24,000 वीडियो अपलोड किए थे।


प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी