फडणवीस 2034 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे: बावनकुले

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2025

फडणवीस 2034 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे: बावनकुले

भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अब तक के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं और वह 2034 तक शीर्ष पद पर बने रहेंगे।

बावनकुले ने जोर देकर कहा, ‘‘देवेंद्र फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे क्योंकि उन्होंने ‘विकसित महाराष्ट्र’ संकल्प तैयार किया है और यह उनके नेतृत्व में पूरा होगा। वह महाराष्ट्र के अब तक के सबसे अच्छे मुख्यमंत्री हैं।’’

पार्टी और राज्य के भीतर एकता और समर्थन का आह्वान करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘हम सभी को इसे वास्तविकता बनाने के लिए फडणवीस के पीछे मजबूती से खड़ा होना चाहिए।’’

जब पत्रकारों ने फडणवीस के 2034 तक मुख्यमंत्री बने रहने संबंधी बावनकुले की टिप्पणियों के बारे में पूछा तो उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा ‘शुभकामनाएं’। वहीं फडणवीस को लेकर बावनकुले की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा, ‘‘ अगर वह 2080 तक भी मुख्यमंत्री रहें तो हमें कोई दिक्कत नहीं है। हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।

प्रमुख खबरें

कुछ भी बोल देना है बस...कौन सा डर दिखाकर करवाया भारत-पाक के बीच सीजफायर, ट्रंप का नया दावा, भारत ने किया खारिज

कुछ भी बोल देना है बस...कौन सा डर दिखाकर करवाया भारत-पाक के बीच सीजफायर, ट्रंप का नया दावा, भारत ने किया खारिज

Amritsar hooch tragedy | अमृतसर में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, पुलिस ने की संदिग्ध स्थानों पर छापे मारे, सप्लायरों को गिरफ्तार किया

Pahalgam Attack में शामिल तीन आतंकियों के पोस्टर जारी, कश्मीर में लगाए गए, 20 लाख का इनाम घोषित

Narada Jayanti 2025: नारद मुनि को कहा जाता है सृष्टि का पहला पत्रकार, जानिए पूजन विधि और महत्व