Palghar में जल परियोजना स्थल पर मिट्टी ढहने से खुदाई मशीन संचालक मलबे में दब गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2024

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक जल परियोजना स्थल पर मिट्टी और दीवार ढह जाने से एक खुदाई मशीन संचालक मलबे में दब गया। अधिकारियों नेबृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि उसे बचाने के प्रयास जारी हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार रात करीब नौ बजे सासून नवघर गांव में परियोजना स्थल पर सुरंग शाफ्ट खुदाई कार्य के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि व्यक्ति को बचाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि सुरंग शाफ्ट की खुदाई का काम चल रहा था, तभी मिट्टी और दीवार, खुदाई करने वाली मशीन पर गिर गई, जिससे उसका ऑपरेटर मलबे के नीचे दब गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) अन्य स्थानीय एजेंसियों के साथ बचाव अभियान में लगा हुआ है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी