जबरदस्त ठंड की चपेट में पूरा उत्तर भारत, आने वाले दिनों के लिए मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

By रितिका कमठान | Jan 05, 2024

पूरा उत्तर भारत इन समय शीतलहर की चपेट में है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी है। लगातार गिरते तापमान की कारण समूचे उत्तर भारत में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। गंभीर रुप से पड़ रही सर्दी के बीच मौसम विभाग में आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना जताई। गिरते तापमान के साथ घना कोहरा भी लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

 

मौसम विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान भीषण ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग में इस राज्यों में आने वाले दो दिनों के लिए कोल्ड डे की स्थिति की घोषणा की है। आने वाले तीन दिनों तक उत्तर भारत के राज्यों में घना कोहरा भी रहने वाला है।

 

नई दिल्ली में गिरा तापमान

इसी बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार पांच जनवरी को न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहेगा। इसके साथ ही कोल्ड डे की स्थिति होने की चेतावनी भी पांच जनवरी और छह जनवरी के लिए मौसम विभाग ने जारी की है। 

 

ये है उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंच गया है। यहां घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। गाजियाबाद में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री है और कोहरे की मोटी चादर आसमान में छाई हुई है।

प्रमुख खबरें

इंदौर और ग्वालियर दोनों स्थानों पर करेंगे अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन: MPCA chief

इलेक्टोरल बॉन्ड योजना बहाल करने पर विचार नहीं करेगा सुप्रीम कोर्ट, खारिज कर दी याचिका

जब रितेश देशमुख ने Genelia से कर लिया रिश्ता खत्म, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Satara क्षेत्र में मजबूत हुई बीजेपी, विधानसभा चुनाव में बढ़ेगी विपक्षी Maha Vikas Aghadi की मुश्किलें