भारत-पाक के बीच बड़ी सुलह होती नहीं दिखाई दे रही: सरण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2017

पूर्व विदेश सचिव श्याम सरण ने कहा है कि विभाजन के मुद्दे पर और भारत-पाक युद्धों के मामले पर भारत और पाकिस्तान के रुख अलग अलग हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में दोनों देशों के बीच बड़ी सुलह की कोई संभावना उन्हें नजर नहीं आती। पूर्व राजनयिक ने कहा, ‘‘भारत और पाकिस्तान के अनेक मुद्दों पर अलग अलग रुख हैं, चाहे विभाजन हो, 1965 का भारत-पाक युद्ध हो, करगिल संघर्ष हो। और उनके (पाकिस्तान के) बयान बिलकुल बकवास हैं। इसलिए मैं दोनों देशों के बीच कोई बड़ी सुलह होते नहीं देखता।’’

 

उन्होंने सुझाया कि बढ़े हुए तनाव के दौरान भी जनता के बीच संपर्क बढ़ाने और व्यापार बढ़ाने के लिए और दरवाजे खोलने से भारत को लाभ होगा।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी