15 अक्टूबर को ही हाथ धोने पर क्यों दिया जाता है जोर ?

By प्रज्ञा पाण्डेय | Oct 15, 2019

आप लोग रोजमर्रा की भागमभाग में अपनी सेहद को दरकिनार कर देते हैं। अक्सर कभी कुछ खा लेते हैं लेकिन हाथ धोना भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बार-बार हाथ धोना आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, तो आइए ग्लोबल हैंडवांशिग डे के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते है।

जाने ग्लोबल हैंडवांशिग डे के बारे में 

हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है। इस दिन अपने जीवन में रोकों की रोकथाम के लिए साबुन से हाथ धोने को प्रेरित किया जाता है। हैंडवाश के जरिए सांस और आंतों के रोगों को 25-50% तक कम किया जा सकता है। ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के कुछ खास उद्देश्य हैं। इन उद्देश्यों में सभी समुदायों में साबुन से हाथ धोने की एक सामान्य संस्कृति को बढ़ावा देना शामिल किया जाता है। प्रत्येक स्थान हैंडवाशिंग की जगह पर एक चमकदार लाइट होनी चाहिए। साबुन से हाथ धोने के फायदों के बारे में जागरूकता को बढ़ाएं।

इसे भी पढ़ें: ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने विधवा विवाह को बढ़ावा देकर नारियों की दशा सुधारी

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का विचार

ग्लोबल हैंडवाशिंग पार्टनरशिप एक ऐसा गठबंधन है जो साबुन के साथ हैंडवाशिंग को बढ़ावा देने के लिए दुनिया भर के सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की विशेषज्ञता, अनुभव, विचारों और संसाधनों को एक साथ लाता है। 

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का लोगो

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का लोगो बहुत खास है। इसमें तीन आकृतियां बनी है एक पानी, दूसरा साबुन और तीसरा हथेली को दर्शाता है। ये तीनों आकार मिलकर सफाई की ओर इंगित करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से रू-ब-रू होने के लिए करें बीकानेर की सैर

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे की हिस्ट्री

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे की हिस्ट्री बहुत रोचक है। पहला ग्लोबल हैंडवाशिंग डे 2008 में आयोजित किया गया था, जब दुनिया भर के 120 मिलियन से अधिक बच्चों ने 70 से अधिक देशों में साबुन से हाथ धोया था। 2008 के बाद से, समुदाय और राष्ट्रीय नेताओं ने हैंडवाशिंग, सिंक बनाने और हाथों की गंदगी छुड़ाने के लिए ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का उपयोग किया जाता है। तब से, ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का विकास जारी रहा है। ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का समर्थन सरकारों, स्कूलों, अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों, सिविल सोसाइटी संगठनों, गैर सरकारी संगठनों, निजी कंपनियों और व्यक्तियों आदि द्वारा भी किया जाता है।

हैंडवाश के बारे में इन बातों का रखें ख्याल 

हैंडवाश के बारे में कुछ खास बातें हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है। खाना खाने, खाना पकाने या दूसरों को खिलाने से पहले अपने हाथों को साबुन से जरूर धोएं। साथ ही दूसरों को भी अच्छी तरह से हैंडवाश करने की बात को व्यवहार में लाने को कहें। हमेशा दूसरों को भी खाना खाने से पहले हमेशा अपने हाथ धोने की बात याद दिलाएं। हैंडवाशिंग को अपने परिवार की रोज की दिनचर्या में शामिल करें। यही नहीं घरों, स्कूलों और ऑफिसों में हाथ धोने की जगह बनाएं।

इसे भी पढ़ें: विश्व अंडा दिवसः आओ बताएं आपको अंडे का फंडा

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का थीम 

ग्लोबल हैंडवाशिंग डे का थीम है "सभी के लिए स्वच्छ हाथ" सतत विकास एजेंडा में किसी को भी पीछे नहीं छोड़ता है और सबको आगे ले जाना का प्रयास करता है। हैंडवाशिंग सुविधाओं में असमानता और प्रभावी हैंडवॉशिंग प्रमोशन कार्यक्रम व्यक्तियों को उन खतरनाक बीमारियों बीच ले जा सकते हैं जो उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक हालातों पर असर डालता है। थीम हमें यह बात याद दिलाती है कि हैंडवाशिंग असमानताओं के बारे में बताते समय हमें समावेशी होना चाहिए। 

- प्रज्ञा पाण्डेय

प्रमुख खबरें

Realme GT7 Pro इस नवंबर में हो रहा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज Warner भारत के खिलाफ खेलने के लिए संन्यास से वापसी करने को तैयार

फिटनेस और ताकत को बेहतर करने के लिए कराटे का सहारा ले रही हैं गोल्फर दीक्षा डागर

Vivo जल्द लॉन्च करेगा 6500mAh बैटरी, जानें फोन के स्पेशल फीचर्स और कीतम