कहीं आप भी Money Plant लगाते समय करते हैं ये गलतियां, ग्रोथ से पहले ही खत्म हो जाएगा प्लांट

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 27, 2024

अब हर घर में मनी प्लांट का पौधा जरुर लगा रहता है। यह खूबसूरती के साथ ही घर में बरकत भी करता है। मनी प्लांट को डेकोरेशन के साथ ही वास्तु के चलते भी इसे घर में लगाना पसंद करते हैं। क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट लगाने के दौरान और प्लांटेशन के बाद इसकी देखरेख पर ध्यान देना बेहद जरुरी है।  अगर आप इन बातों को ध्यान रखेंगे कि तो आपका मनी प्लांट को बेहतर ग्रोथ मिलेगा। अगर ध्यान नहीं रखेंगे तो इसकी बेल सूखकर खत्म हो जाएगी। यह लोकप्रिय प्लांट हर घर में जरुर लगा रहता है क्योंकि इसे धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। मनी प्लांट लगाने में कुछ गलतियां होती है जिस वजह से पौधा सही रुप से विकसित नहीं हो पाता।

मनी प्लांट लगाने में होने वाली गलतियां

ज्यादा पानी देना

वैसे मनी प्लांट को ज्यादा पानी की जरुरत नहीं होती है। अगर आप इसे ज्यादा पानी देंगे तो मनी प्लांट की जड़े सड़ जाएगी और पौधा मर जाएगा।

समाधान - मिट्टी को हमेशा थोड़ी सी नम रखें। अगर मिट्टी सूखी हो तभी पौधे को पानी दें।

कम रोशनी

आपको बता दें कि, मनी प्लांट को उजाले की जरुरत होती है, लेकिन इसे सीधे धूप से बचाएं। वहीं, कम रोशनी में मनी प्लांट की पत्तियां पीली पड़ जाती है और पौधा कमजोर हो जाता है।

समाधान - मनी प्लांट को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त अप्रत्यक्ष सूर्य का प्रकाश मिले।

गलत मिट्टी का चयन

मनी प्लांट को सबसे अच्छी और जल निकास वाली मिट्टी का जरुरत होती है। भारी मिट्टी से पानी रुक जाता है जिसके बाद जड़े सड़ जाती है।

समाधान - आप बाजार में मौजूद तैयार मिट्टी का मिश्रण खरीद सकते हैं या घर पर ही मिट्टी, रेत और खाद मिलाकर तैयार कर सकते हैं।

पोषण भी जरुरी

अगर आप मनी प्लांट को सही समय पर उर्वरक नहीं देते हैं तो पौधा मुरझा जाता है। खासकर सर्दियों के मौसम में खाद जरुरी है।

समाधान - बाजार में उपलब्ध तरल उर्वरक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ठंडा तापमान

कभी भी मनी प्लांट को ठंडा तापमन नहीं रखें। ज्यादा ठंडे मौसम में पौधे की पत्तियां गिर जाती है। 

समाधान- पौधे को ठंडी हवा और ड्राफ्ट से दूर रखें।

प्रमुख खबरें

PM Modi US Visit: अमेरिका पहुंचे पीएम मोदी, बाइडेन से होगी द्विपक्षीय बातचीत

कब होंगे महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव? अगले हफ्ते राज्यों का दौरा करेगा ECI

Hezbollah Top Commander मारा गया, अमेरिकी की वांटेड लिस्ट में था शामिल

PM Modi के अमेरिका दौरे पर दिखा नफरती विज्ञापन, बीजेपी ने राहुल पर साधा निशाना