By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2024
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि फडणवीस शाम को मुंबई से यहां पहुंचे।
फडणवीस आरएसएस मुख्यालय गए जहां उन्होंने भागवत से मुलाकात की। हालांकि फडणवीस और भागवत के बीच बैठक में क्या बातचीत हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है।