देशभर में आज मनाई जा रही है देव दीपावली, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त

By रितिका कमठान | Nov 27, 2023

कार्तिक महीने की अमावस्या की मौके पर देशभर में दिवाली मनाई जाती है। वही इस महीने के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा की तिथि पर देव दीपावली मनाई जाती है यानी इस दिन देवता दीपावली मनाते हैं। हिंदू धर्म में देव दीपावली का महत्व बहुत अधिक है। देव दीपावली के दिन हिंदू धर्म में देवी देवताओं को प्रसन्न करना बेहद आसान होता है। पुराने के मुताबिक कार्तिक मास की पूर्णिमा ऊर्जा से परिपूर्ण होती है।

 

देव दीपावली की तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के माने तो कार्तिक पूर्णिमा इस वर्ष 26 नवंबर की दोपहर 3:53 मिनट से शुरू होगी जो 27 नवंबर की दोपहर 2.46 मिनट तक जारी रहेगी। देव दीपावली की पूजा का शुभ मुहूर्त 27 नवंबर की शाम 5.08 से 7.47 बजे तक है।

 

बता दें कि देव दीपावली के दिन स्नान करने के बाद दीपदान करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन नदी किनारे दीपदान किया जाता है। देव दीपावली के मौके पर दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि देव दीपावली के दिन गंगा के घाट पर देवता पधारते हैं और दिवाली मनाते हैं। ऐसे में देवताओं के स्वागत के लिए गंगा की घाटों पर दीप जलाए जाते हैं और देवताओं का खुशी से स्वागत किया जाता है।

 

देवताओं की स्वागत के लिए गंगा के घाटों को देवों की रोशनी से जगमग किया जाता है। गंगा घाट के अलावा तुलसी के सामने भी दीपदान इस दिन किया जाता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसी दिन तुलसी का धरती पर अवतरण हुआ था। तुलसी के साथ इस दिन शालिग्राम का पूजन भी किया जाता है।

 

जानकारी के मुताबिक देव दीपावली के दिन दीपदान भी किया जाता है जिससे पितरों की कृपा और आशीर्वाद पाया जा सकता है। देव दीपावली के दिन घर के मुख्य द्वार पर दीपक लगाना चाहिए। इसके साथ ही घर के दरवाजे पर आम के पत्तों का तोरण भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी