देश-दुनिया का आध्यात्मिक समारोह बन गया है देव दीपावली: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2023

देश-दुनिया का आध्यात्मिक समारोह बन गया है देव दीपावली: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि काशी के लोकप्रिय सांसद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी, बल्कि देश एवं दुनिया का आध्यात्मिक समारोह (स्पिरिचुअल इवेंट) बन गया है।

उन्होंने कहा कि दो वर्ष पहले काशी की देव दीपावली में प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सहभागी बने थे और आज देव दीपावली में लाखों दीप जल रहे हैं। उनका कहना था कि इस कार्यक्रम के साक्षी दुनिया के 70 देशों के राजनयिक बने हैं यानी प्रधानमंत्री के कारण 70 देशों की उपस्थिति एक साथ काशी में हुई है।

एक सरकारी बयान के मुताबिक आदित्यनाथ ने कहा ,‘‘ काशी अविनाशी है। यह देवाधिदेव महादेव बाबा विश्वनाथ का धाम है। मनुष्य अमावस्या को दीपावली मनाते हैं तो पूर्णिमा की तिथि देवताओं की दीपावली है। देव दीपावली आज के दिन कई सौ वर्षों से यहां की परंपरा का हिस्सा रहा है।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताते हुए बाबा विश्वनाथ के पावन धाम में मां गंगा के सानिध्य में सभी राजनयिकों का स्वागत किया।

प्रमुख खबरें

Waqf Bill पर नीतीश की पार्टी JDU ने बढ़ाया सस्पेंश, पार्टी MLC ने किया विरोध, संजय झा और ललन सिंह का भी आया बयान

Waqf Bill पर नीतीश की पार्टी JDU ने बढ़ाया सस्पेंश, पार्टी MLC ने किया विरोध, संजय झा और ललन सिंह का भी आया बयान

Macron की राह का सबसे बड़ा रोड़ा हटा, फ्रांस की प्रमुख विपक्षी नेता पर कोर्ट ने 5 साल के ल‍िए लगा द‍िया बैन

Macron की राह का सबसे बड़ा रोड़ा हटा, फ्रांस की प्रमुख विपक्षी नेता पर कोर्ट ने 5 साल के ल‍िए लगा द‍िया बैन

CBSE Announces New Syllabus | सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 के लिए पाठ्यक्रम में बड़े बदलाव किए, ग्रेडिंग प्रणाली की घोषणा की

Chaitra Navratri 2025: शक्ति पूजा का पर्व है नवरात्रि