Delhi Weather: दिल्ली में तापमान ने बढ़ाई मुश्किल, सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ी

FacebookTwitterWhatsapp

By रितिका कमठान | Jan 18, 2025

Delhi Weather: दिल्ली में तापमान ने बढ़ाई मुश्किल, सर्द हवाओं से कंपकंपी बढ़ी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का उतार चढ़ाव लगातार जारी है। दिल्ली में सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में तापमान कम हो गया है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट हो सकती है। 

 

मौसम विभाग में शनिवार को कोहरे के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की सुबह कुछ जगहों पर कोहरा और ढूंढ छाया रह सकता है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना भी जताई है।

 

औसत से कम रहा तापमान

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया जो की 8.8 डिग्री सेल्सियस  था। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम यानी 18 डिग्री दर्ज हुआ। 

प्रमुख खबरें

Holi Hangover Hacks: होली हैंगओवर? कोई समस्या नहीं! इन 7 रिकवरी टिप्स को आजमाएं

Palmistry: हथेली में इस रेखा के होने से सूर्य की तरह चमकता है भाग्य, जीते हैं लग्जरी लाइफ

रान्या राव ने उन्हें सोना देने वाले व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी दी

यूक्रेन संग जंग रोकने पर सहमत हुए व्लादिमीर पुतिन! मोदी, डोनाल्ड ट्रंप सहित इन वैश्विक नेताओं को कहा शुक्रिया