दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग के कर्मचारी को जबरन वसूली के मामले में किया गिरफ्तार

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग के कर्मचारी को जबरन वसूली के मामले में किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने आयकर विभाग के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है जो जबरन वसूली और डकैती के एक मामले में कथित तौर पर मुख्य साजिशकर्ता है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

दीपक कश्यप नामक आरोपी अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किये जाने के बाद से एक वर्ष से अधिक समय से फरार था। यह मामला एक अगस्त 2023 का है, जब जनकपुरी के एक व्यापारी ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि एक महिला समेत सात लोग उनके घर में जबरन घुस आए।

पुलिस अधिकारी ने बताया, आरोपियों ने व्यापारी पर आरोप लगाया था कि उसने एक जमीन के सौदे से अपनी आय छुपाई है। फिर उन्होंने व्यापारी के परिवार को डराया-धमकाया और उन्हें बात करने से रोका, जिससे डर का माहौल बन गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज से यह पता चला कि कई लोग इस घटना में लिप्त थे और वे एक एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) में आए थे।

जांच से पता चला कि कश्यप ने आयकर विभाग में अपने आधिकारिक पद का फायदा उठाकर पूरी घटना की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि कश्यप ने अपने सहयोगियों की भर्ती की, जो आयकर विभाग के अधिकारी के रूप में व्यापारी के घर पर आये थे।

अधिकारी ने बताया कि कश्यप को शुरू में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वह जमानत पर जेल से बाहर आ गया और गिरफ्तारी से बचता रहा, जिसके कारण नवंबर 2023 में द्वारका अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया गया था।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस की मांग, संसद का विशेष सत्र बुलाए सरकार, सीजफायर पर ट्रंप की घोषणा का भी दे जवाब

दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ा ये तेज गेंदबाज, इस खिलाड़ी को किया रिप्लेस

ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगाए पाकिस्तान समर्थक नारे, बेंगलुरु के इंजीनियर को उठा ले गई पुलिस

एक ही गोदाम में रखी थीं 75 हजार शराब की पेटियां, सब जलकर खाक