दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2024

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम के लिए सामान्य है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। शाम 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि आर्द्रता का स्तर 63 प्रतिशत रहा।

विभाग के अनुसार शहर अगले छह दिनों तक ग्रीन जोन में रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की जाएगी तथा शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को शहर में न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह 14 वर्षों में सितम्बर माह का सबसे कम तापमान था।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और यह 96 रही जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

प्रमुख खबरें

Kareena Kapoor Birthday: आज 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही करीना कपूर, अभिनेत्री की रगो में दौड़ता है अभिनय

तिरुपति लड्डू विवाद: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की सीबीआई जांच की मांग

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान प्रारंभ

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना