By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2025
दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने उसके द्वारा काम पर रखे गए कुशल एवं अकुशल श्रमिकों की पारिश्रमिक में वृद्धि की है ताकि उन्हें बढ़ती महंगाई के बीच राहत मिल सके। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली के सचिव सह श्रम आयुक्त ने एक बयान में बताया कि सरकार ने कुशल एवं अकुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की अधिसूचित दरों में वृद्धि की है। यह वृद्धि केंद्र द्वारा घोषित महंगाई भत्ते की दरों के कारण की गई है।