दिल्ली की मुख्यमंत्री ने विभागों को प्राथमिकताएं तय करने का निर्देश दिया

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने विभागों को प्राथमिकताएं तय करने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली सरकार के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की, जिसमें शासन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट प्राथमिकताएं निर्धारित करने तथा तय समयसीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान गुप्ता ने मेहनती अधिकारियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया तथा लापरवाही के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

विभागों को अगले 100 दिन, छह माह और नौ माह के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का कार्य सौंपा गया। गुप्ता ने कहा, केवल योजनाओं की घोषणा करना पर्याप्त नहीं है, प्रभावी क्रियान्वयन और जनता तक लाभ पहुंचाना भी उतना ही आवश्यक है।

प्रमुख खबरें

भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 24 पदक; सचिन, पारुल और महिला रिले टीम ने जीता रजत

भारत ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 24 पदक; सचिन, पारुल और महिला रिले टीम ने जीता रजत

IPL 2025: हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल ने नहीं मिलाया हाथ, बवाल मचने पर गुजरात टाइटंस के कप्तान ने दी सफाई

IPL 2025: हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल ने नहीं मिलाया हाथ, बवाल मचने पर गुजरात टाइटंस के कप्तान ने दी सफाई

How Punjab was Divided | भारत के हाथ में आते-आते कैसे छिटका लाहौर | Matrubhoomi

दो चुटकी सिन्दूर का महत्व आप क्या जानते हैं मोदीजी? संजय सिंह ने बीजेपी पर कसा तंज