Defense Minister Rajnath Singh ने असम के तेजपुर में सेना के जवानों से संवाद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2023

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है और इसका एक मुख्य कारण देश की बहादुर और मजबूत सेना है। असम के तेजपुर में सेना की चौथी कोर के मुख्यालय में सैनिकों को संबोधित करते हुए, सिंह ने राष्ट्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्र सदैव वीर सैनिकों का ऋणी रहेगा।’’

रक्षा मंत्री मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के अपने दौरे से पहले तेजपुर पहुंचे। वह मंगलवार को तवांग में सेना के जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे और शस्त्र पूजा करेंगे। सेना के चौथे कोर पहुंचने के बाद, सिंह ने ‘बड़ाखाना’ के दौरान सैनिकों के साथ बातचीत भी की।

सिंह ने इस दौरान कहा कि भारतीय सैनिकों की वीरता और प्रतिबद्धता से पूरी दुनिया अवगत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का कद बढ़ा है और इसके पीछे के कई कारणों में एक अहम कारण देश की मजबूत एवं बहादुर सेना है।

उन्होंने विश्वास जताया कि भारत 2027 तक दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो जाएगा। अपने संबोधन में, सिंह ने बड़ाखाना की अवधारणा की सराहना करते हुए कहा कि यह सभी पदों के अधिकारियों और जवानों को एक ही परिवार के सदस्यों के तौर पर साथ खाना खाने के लिए साथ लाता है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बड़ाखाना में आपके बीच होना दर्शाता है कि हम एक परिवार हैं और साथ मिलकर हम अपने देश के रक्षक हैं।

प्रमुख खबरें

अमेठी में शिक्षक सहित चार लोगों की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

Haryana elections: कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा का बयान, कहा - भाजपा मेरा स्वागत करने को तैयार है क्योंकि वे बहुत कमजोर हैं

अदाणी-हिंडनबर्ग विवाद के बीच लोक लेखा समिति ने 24 अक्टूबर को सेबी प्रमुख को तलब किया

केवल सुशासन के लिए पहचानी जाने वाली सरकार ही हरियाणा का विकास कर सकती है: अमित शाह