भारत की दीप्ति जीवनजी का जापान में कारनामा, पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश को दिलाया पहला ट्रैक Gold, पेरिस का टिकट पक्का

By Kusum | May 20, 2024

भारत की दीप्ति जीवनजी ने जापान के कोबे में 20 मई 2024 को वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 400 मीटर टी20 रेस में 55.07 सेकंड के वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता है। दीप्ति जीवनजी ने इसके साथ ही पेरिस में ओलंपिक के बाद होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए भी कोटा हासिल किया है। पैरा वर्ल्ड चैंपियनशिप की ट्रैक स्पर्धा में भारत के किसी एथलीट ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। 


दीप्ति ने अमेरिका की ब्रियाना क्लार्क का 55.12 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है। ब्रियाना क्लार्क ने पिछले साल पेरिस में 55.12 सेकंड का समय निकाला था। तुर्कीय की एसिल ओंडेर 55.19 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं जबकि एकाडोर की लिजांशेला एंगलो 56.68 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 


इससे पहले दीप्ति जीवनजी ने रविवार 19 मई 2024 को  56.18 सेकेंड के समय के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और पेरिस 2024 पैरालंपिक कोटा हासिल किया। टी20 वर्ग की रेस बौद्धिक रूप से अक्षम खिलाड़ियों के लिए है। 


वहीं इससे पहले पैरा एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 में भारत की प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीर T35 श्रेणी में कांस्य मेडल जीता। भारत ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में अब तक एक गोल्ड, सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी