धरती पर मंडरा रहा है खतरा, NASA ने दी जानकारी, Tajmahal से दोगुणी बड़ी आफत आ रही पास

FacebookTwitterWhatsapp

By रितिका कमठान | Mar 21, 2025

धरती पर मंडरा रहा है खतरा, NASA ने दी जानकारी, Tajmahal से दोगुणी बड़ी आफत आ रही पास

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इन दिनों अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के सकुशल लौटने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच नासा ने एक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है जो धरती के लिए बेहद जरुरी है। नासा के मुताबिक विशाल एस्टेरॉयड यानी क्षुद्रग्रह 2014 TN17 धरती की ओर बढ़ रहा है।

 

नासा ने इस एस्टेरॉयड को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। ये एस्टेरॉयड आने वाले दिनों में धरती के पास से गुजरने वाला है। नासा ने बताया है कि धरती और इस एस्टेरॉयड के बीच दूरी पर्याप्त है। ये धरती पर अधिक प्रभाव नहीं डालेगा। हालांकि इसके बाद भी नासा ने इसे संभावित खतरनाक क्षुद्रग्रह के तौर पर वर्गीकृत किया है। नासा द्वारा जारी बयान के मुताबिक 540 फीट चौड़ा एस्टेरॉयड ताजमहल से लगभग दोगुणे आकार का है।

 

ये हैं एस्टेरॉयड की स्पीड

नासा के वैज्ञानिकों की मानें तो ये एस्टेरॉयड काफी बड़ा है। ये विशाल एस्टेरॉयड 77,282 किमी/घंटा की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। नासा इस एस्टेरॉयड के आकार और इसकी बढ़ती स्पीड को देखते हुए नजर बनाए हुए है। इन एस्टेरॉयड को धरती के लिए बड़ा खतरा माना जाता है।

जानकारी के मुताबिक धरती से एस्टेरॉयड नहीं टकराएगा। अंतरिक्ष मे छिपे संभावित खतरों को ऐसे ही याद किया जाता है। नासा के अनुसार एस्टेरॉयड धरती के सबसे करीब 26 मार्च शाम 5.04 बजे होगा। धरती से इस एस्टेरॉयड की दूरी 13 चांद की दूरी के बराबर है। 

 

नासा ने बताया कि इन एस्टेरॉयड की निगरानी लगातार की जा रही है। अगर इस एस्टेरॉयड की स्थिति में थोड़ा भी बदलाव होता है तो ये धरती के लिए खतरा भी बन सकता है। ऐसे में काफी नजदीकी से इन पर नजर रखी जा रही है।

प्रमुख खबरें

बिहार की अदालत में नीतीश कुमार के खिलाफ याचिका दायर, राष्ट्रगान के अपमान का आरोप

किस दिन पड़ रही है शनि अमावस्या, पितृ दोष शांत करने के लिए करें ये उपाय, इन मंत्रों का करें जाप

Astrology Tips: कुंडली के इन भावों विराजमान शनिदेव बना सकते हैं मालामाल, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि

Manoj Bharathiraja Passes Away | एक्टर-डायरेक्टर मनोज भारतीराजा का निधन, अंतिम सम्मान देते समय विजय भावुक हो गए, कमल हासन ने जताया शोक