दिल्ली के शास्त्री पार्क में पैसों को लेकर अपराधी को गोली मारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2024

नयी दिल्ली। उत्तरपूर्वी दिल्ली में पैसों के विवाद के चलते 22 वर्षीय कबाड़ का काम करने वाले एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बृहस्पतिवार रात 10 बजकर 20 मिनट पर शास्त्री पार्क इलाके के सी-ब्लॉक में हुई। घायल शाहरुख पर लूट, छीना झपटी और शस्त्र अधिनियम समेत 13 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। 


पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्के ने कहा, आरोपियों की पहचान फरमान, फाजिल, प्रिंस, फैजल और वाहिद के रूप में की गई है और सभी पेशे से कबाड़ का काम करते हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि शाहरुख का फाजिल, प्रिंस और फरमान से पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उपायुक्त ने कहा, आरोपियों ने बृहस्पतिवार को शाहरुख को घेर लिया। उनके बीच कहासुनी हुई और इसके बाद फरमान ने उसे गोली मार दी। 


शाहरुख को पेट के नीचले हिस्से में दाहिनी ओर गोली लगी। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार