देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए सही राह पर : सीतारमण

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2024

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को यहां कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश सही राह पर बढ़ रहा है और संस्थागत क्षमता निर्माण इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विकसित भारत 2047 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का रोडमैप है, जिसका लक्ष्य 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। 2047 में भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे।

वित्तमंत्री ने कहा कि केंद्र ने रक्षा क्षमताओं में आत्मनिर्भरता बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, हमें अपने बैंकों, समग्र बुनियादी ढांचे, बाजार में कंपनियों की स्थिति पर भी ध्यान देना होगा और भारतीय अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता देनी होगी।

उन्होंने कहा, यदि आप यह देख रहे हैं कि भारत का भविष्य क्या है और हम विकसित भारत 2047 के लक्ष्य तक कैसे पहुंचेंगे तो हम सही रास्ते पर हैं। हमने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।

प्रमुख खबरें

Share Market Open| शानदार रिकॉर्ड के साथ खुला शेयर बाजार, ऑल टाइम हाई पर पहुंचे Sensex-Nifty

तिरुपति बालाजी- सनातन धर्मियों की मांग भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों को मिले सख्त सज़ा

पांच रुपए को लेकर हुआ झगड़ा, तीन लोगों ने की कैब चालक की पिटाई

राजस्थान : पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के लिए मौलवी गिरफ्तार