यह मुकाबला टुकड़े-टुकड़े गैंग और भारत माता की जय नारा लगाने वालों के बीच: Manoj Tiwari

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2024

उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार मनोज तिवारी ने रविवार को कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में मुकाबला टुकड़े-टुकड़े विचारधारा को बढ़ावा देने वालों और भारत माता की जय के नारे लगाने वालों के बीच है। कांग्रेस ने तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है।

तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस संसदीय क्षेत्र में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगुसराय सीट पर कुमार के खिलाफ मिली जीत का जिक्र किया।

उन्होंने कहा, “बेगुसराय में एक ऐसे शख्स का पोस्टर चिपकाया गया है जो टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य है और वहां से लापता है। उन्होंने अब पार्टी बदल ली है।” कुमार ने 2019 का चुनाव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) उम्मीदवार के तौर पर सिंह के खिलाफ लड़ा था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

वाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के पूर्व अध्यक्ष कुमार पर दिल्ली पुलिस ने नौ फरवरी, 2016 को विश्वविद्यालय परिसर में कथित तौर पर लगाए गए भारत विरोधी नारों को लेकर राजद्रोह का आरोप लगाया था। यहां एक चुनावी रैली में तिवारी ने कहा, “यह चुनाव मनोज तिवारी और दूसरी पार्टी के उम्मीदवार के बीच नहीं है। यह भारत माता की जय कहने वालों और टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों के बीच है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी