मुख्यमंत्री शिंदे, आरक्षण कार्यकर्ता जरांगे, मथाडी नेता पाटिल को दिया जाएगा मराठा भूषण पुरस्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे और मथाडी नेता नरेन्द्र पाटिल को इस साल मराठा भूषण से सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह पुरस्कार हर साल मराठा समुदाय की प्रमुख हस्तियों को दिया जाता है। मराठा क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष रमेश अम्ब्रे ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिंदे, जरांगे और पाटिल को 19 फरवरी को शिव जयंती के अवसर पर ठाणे में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय जालना जिले के अपने गांव में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे जरांगे को ऑनलाइन माध्यम से पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार