हिलेरी के जीतने पर विदेशी दान स्वीकार नहीं करेगा क्लिंटन फाउंडेशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2016

वाशिंगटन। क्लिंटन फाउंडेशन ने घोषणा की है कि डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अगर नवंबर में होने जा रहे आम चुनाव में जीत जाती हैं तो वह विदेशी दान स्वीकार करना बंद कर देगा। एबीसी न्यूज की कल की खबर के मुताबिक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने न्यूयॉर्क में अपने स्टाफ के लोगों से कहा है कि अगर हिलेरी चुनाव जीत जाती हैं तो फाउंडेशन सिर्फ अमेरिकी नागरिकों या स्वतंत्र दान संस्थाओं से ही दान स्वीकार करेगा। हिलेरी और उनकी बेटी चेल्सी क्लिंटन फाउंडेशन की निदेशक हैं। यह फाउंडेशन दुनियाभर में बड़े पैमाने पर धर्मार्थ कार्यक्रम चलाता है।

 

एबीसी न्यूज के मुताबिक फाउंडेशन की वैश्विक इकाई क्लिंटन ग्लोबल इनीशिएटिव की अंतिम बैठक सितंबर में बिग एप्पल में होगी चाहे चुनाव का परिणाम कुछ भी हो। रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के अध्यक्ष रेइंस प्रीबस और अन्य रिपब्लिकन नेताओं ने क्लिंटन फाउंडेशन द्वारा विदेशी दान स्वीकार करने की आलोचना की है। हालांकि इन नेताओं का कहना है कि यह फैसला बहुत देर से लिया गया है। प्रीबस ने कहा, ‘‘विवाद उठने के सालभर बाद अब जाकर हिलेरी क्लिंटन और क्लिंटन फाउंडेशन का बचाव किया जा रहा है, लेकिन यह प्रयास बहुत कम है और बहुत देर से शुरू किया गया है।’’

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी