भीमसेन जोशी पुरस्कार के लिए चुनी गईं शास्त्रीय गायिक माणिक भिडे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2017

मुंबई। जानेमाने शास्त्रीय गायिक माणिक भिडे को 2017-18 के प्रतिष्ठित भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी पुरस्कार के लिए चुना गया है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार में पांच लाख रुपये की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

राज्य के संस्कृति मंत्रालय ने इस पुरस्कार के लिए भिडे का चयन किए जाने के बारे में जानकारी दी। संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को लेकर उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।