जामिया में छात्रों के दो गुटों में झड़प, कई घायल

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2025

जामिया में छात्रों के दो गुटों में झड़प, कई घायल

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में शुक्रवार देर रात छात्रों के दो समूहों के बीच कथित तौर पर झड़प हो गई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। इस बारे में जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है और घटना के संबंध में पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है।

परिसर के सूत्रों के अनुसार पांच से छह छात्र घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एमए अंसारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में सभी को छुट्टी दे दी गई। घटना कथित तौर पर विश्वविद्यालय के गेट नंबर सात के पास हुई, जहां झड़प के दौरान ईंट और पत्थर फेंके जाने की बात कही जा रही है।

परिसर के सूत्रों ने दावा किया कि बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे मामूली कहासुनी में मेवात के एक छात्र पर बिहार के छात्रों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे तनाव फैल गया।

शुक्रवार की नमाज के बाद स्थिति फिर से बिगड़ गई और दोनों समूह गेट नंबर 7 के पास एकत्र हुए और दोनों के बीच झड़प हुई। इस दौरान लाठी, ईंट और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया।

प्रमुख खबरें

शिक्षा क्रांति के नाम पर 2,000 करोड़ का घोटाला? मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केस दर्ज

शिक्षा क्रांति के नाम पर 2,000 करोड़ का घोटाला? मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन के खिलाफ केस दर्ज

Strength of Indian Navy | पहलगाम हमले के बाद भारतीय नौसेना ने दिखाई समुद्री ताकत, कैप्शन में लिखा- कोई मिशन बहुत दूर नहीं

पाकिस्तान का जो भी समर्थन करते हैं वो देशद्रोही, अचानक बदल गए सिद्धारमैया के तेवर?

जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में लिया गया बड़ा फैसला