बाल गंगाधर तिलक की वंशज मुक्ता पुणे की मेयर बनीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2017

पुणे। भाजपा की चौथी बार पार्षद बनने वाली और स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की वंशज मुक्ता तिलक को आज पुणे का मेयर निर्वाचित किया गया। 52 वर्षीय मुक्ता तिलक ने 98 वोट हासिल कर राकांपा के नंदा लोनकार को पराजित किया जिन्हें 52 वोट मिले। नंदा को कांग्रेस के पार्षदों का भी समर्थन हासिल था। शिवसेना ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

 

पिछले महीने पुणे नगर निगम (पीएमसी) के 162 सीटों के लिए हुये चुनाव में भाजपा को 98 सीटें मिली थी। यह पहली बार है जब भाजपा को नगर निकाय में पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा के गठबंधन सहयोगी आरपीआई (ए) के नवकांत कांबले उप मेयर चुने गये हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी लता राजगुरू के 52 के मुकाबले 98 मत हासिल हुए। 56वें मेयर के रूप में कार्यभार संभालने जा रही मुक्ता तिलक कास्बा पेठ से निर्वाचित हुयी हैं।

 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी