गुजरात कांग्रेस के पास विश्वसनीय नेताओं का अभाव है: रूपानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2017

नयी दिल्ली। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा कि कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के राज्य के दौरे से पता चलता है कि पार्टी के पास ‘‘कोई विश्वसनीय’’ नेता नहीं है। राहुल ने से गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र का अपना दौरा शुरू किया। उन्होंने द्वारिकाधीश मंदिर में जाकर दर्शन किये। कांग्रेस ने गुजरात में भाजपा की सरकार को निशाने पर लेते हुए एक सोशल मीडिया अभियान शुरू किया है।

राज्य में भाजपा लगातार पिछले 19 साल से सत्ता में है। रूपानी ने कांग्रेस के अभियान को खारिज करते हुए कहा कि आलोचना केवल मीडिया में है। गुजरात सदन के भूमि पूजन के बाद रूपानी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राहुल का आना (गुजरात में) इस बात को स्वीकार करना है कि कांग्रेस के पास कोई विश्वसनीय स्थानीय नेतृत्व नहीं है। यदि वे मजबूत होते और नजर आ रहे होते तो उन्हें जाने की जरूरत नहीं पड़ती।’’

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करेगी। रूपानी ने दावा किया, ‘‘नरेन्द्र मोदी अब प्रधानमंत्री है, (इसलिए) हमने 150 सीटों का लक्ष्य तय किया है। हम राज्य में सभी 26 लोकसभा सीटों पर सूपड़ा साफ करेंगे।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी