दर्जी कन्हैयालाल के परिवार से मिलेंगे CM अशोक गहलोत, पूरे प्रदेश में इंटरनेट बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2022

उदयपुर (राजस्थान)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बृहस्पतिवार को दर्जी कन्हैयालाल के परिवार से मुलाकात करेंगे। दर्जी कन्हैयालाल की दो लोगो ने मंगलवार को चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। उदयपुर शहर में आज बृहस्पतिवार को भी कर्फ्यू लगा है। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विशेष विमान से बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे उदयपुर पहुंचेंगे और दर्जी के परिजन से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पहले से ज्यादा बड़ी ताकत के साथ सत्ता में लौट रहे हैं देवेंद्र फडणवीस

मुख्यमंत्री के साथ राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव ऊषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक एम. एल. राठौड़ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उदयपुर पहुंचेंगे। वहीं, हिन्दू संगठनों के सदस्यों ने नृशंस हत्या के विरोध में उदयपुर के टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालने की योजना बनाई है। ‘सर्व समाज’ ने रैली निकालने का आह्वान किया है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: नयी सरकार के गठन के लिए सभी की निगाहें राजभवन की ओर टिकी

उदयपुर में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिये भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, एक उप महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के दल शहर में स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं। गौरतलब है कि दर्जी कन्हैयालाल की दो मुस्लिम युवकों ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी और उन्होंने इस नृशंस हत्या का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर डाला था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच अब राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) कर रहा है और राजस्थान पुलिस का आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) जांच में मदद कर रहा है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी