Chhattisgarh: नक्सली हमले सशस्त्र बल का एक जवान शहीद, एक अन्य घायल

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 13, 2023

Chhattisgarh: नक्सली हमले सशस्त्र बल का एक जवान शहीद, एक अन्य घायल

 नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी बम विस्फोट की चपेट में आने से छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का एक जवान शहीद हो गया है तथा एक अन्य जवान घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अमदई घाटी स्थित लौह अयस्क खदान क्षेत्र में बम विस्फोट के कारण छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के नवमी बटालियन के जवान कमलेश साहू शहीद हो गए तथा आरक्षक विनय कुमार घायल हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमदई घाटी क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने विस्फोट किया और जवानों पर गोलीबारी भी की जिसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में घायल हुए विनय को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद जवान कमलेश राज्य के जांजगीर क्षेत्र के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

प्रमुख खबरें

हमारे CM तीसमारखां हैं, होली-जुमा विवाद के बीच योगी पर अखिलेश का वार

हमारे CM तीसमारखां हैं, होली-जुमा विवाद के बीच योगी पर अखिलेश का वार

Gmail हो गया है फुल, मिनटों में डिलीट हो जाएंगे फालतू ईमेल, फॉलो करें ये Steps

Balochistan Train Hijack छोड़िए! पाकिस्तान पर अब Taliban ने कर दिया हमला

मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन को झटका, भ्रष्टाचार मामले की होगी जांच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी