Chandrayaan-3 ने दुनिया को अमृतकाल में भारत की क्षमता की झलक दी : विदेश मंत्री जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 27, 2023

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत के ऐतिहासिक और सफल चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ ने दुनिया को आगे आने वाले समय की झलक दी है।

जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 78वें सत्र में आम बहस में अपने संबोधन में कहा, ‘‘भारत ने अमृतकाल में प्रवेश किया है, एक चौथाई सदी जहां वृहद प्रगति और बदलाव हमारा इंतजार कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि अब खुलकर सामने आ रही हमारी प्रतिभा और रचनात्मकता हमें आगे बढ़ने की शक्ति देगी। जब चंद्रयान-3 चांद पर उतरा, तो दुनिया ने आगे आने वाले समय की एक झलक देखी।’’

विदेश मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि आज, दुनिया को भारत का संदेश डिजिटल रूप से सक्षम शासन और वितरण में, सुविधाओं और सेवाओं के व्यापक दायरे में, तेजी से बढ़ते बुनियादी ढांचे में और उसकी ऊर्जावान स्टार्टअप संस्कृति में मिल रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा सबसे ताजा संकल्प हमारी विधायिका में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीट आरक्षित करने के उद्देश्य से ऐतिहासिक कानून लाने में दिखाई दिया है।

प्रमुख खबरें

Vishwakhabram: तेल ठिकानों पर इजराइली हमले की आशंका से Iran में मचा हड़कंप, पश्चिमी देशों की चिंता भी बढ़ी

रिजर्व बैंक ने अविरल जैन को पदोन्नत कर कार्यकारी निदेशक बनाया

IND w vs PAK w Live Streaming: वर्ल्ड कप में एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, जानें लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी

Ayodhya के कुम्हारों के जीवन में दीप जला रही योगी सरकार