ठाणे में मुख्यमंत्री शिंदे की दशहरा रैली से लौट रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 25, 2023

 महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दशहरा रैली से लोगों को लेकर वापस लौट रही एक निजी बस ठाणे जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे लगभग दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना रात करीब साढ़े बारह बजे शाहपुर के पास मुंबई-नासिक राजमार्ग पर कोलंबे पुल पर हुई। एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान एक अन्य बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं जिसमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस को रास्ते से बसों को हटाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। ठाणे ग्रामीण पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई से मुख्यमंत्री शिंदे की रैली से लौट रही बस में करीब 20 लोग सवार थे।

यह बस नासिक जिले में सिलोद जा रही थी। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल जे जाया गया। शिंदे ने मंगलवार को मुंबई के आजाद मैदान में शिव सेना की दशहरा रैली में हजारों लोगों को संबोधित किया। वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिवाजी पार्क में अपनी पार्टी की वार्षिक रैली का आयोजन किया।

प्रमुख खबरें

Narendra Modi Russia Visit: प्रेसिडेंशियल पैलेस में प्राइवेट डिनर, पुतिन बोले- आपका जीवन लोगों के लिए समर्पित

Bihar : रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राजद उम्मीदवार को पप्पू यादव का समर्थन

Madhya Pradesh : सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 14 लाख रुपये के इनामी नक्सली को ढेर किया

Bengal सरकार ने कुलपतियों की नियुक्ति पर उच्चतम न्यायालय के आदेश को ‘लोकतंत्र की जीत’ करार दिया