छात्रों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में बस सहायक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में भ्रमण के दौरान छात्र. छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक निजी बस के सहायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना मंगलवार को हुई जब शहर के एक निजी स्कूल के विद्यार्थी बस में घाटकोपर इलाके के एक थीम पार्क में भ्रमण के लिए गए थे। कपूरबावड़ी पुलिस थाने के अधिकारी जे पी पाटिल ने कहा, ‘‘ थीम पार्क में भ्रमण के दौरान आरोपी (27) ने नाश्ता परोसने के बहाने कुछ लड़कियों और लड़कों को गलत तरीके से छुआ।

 इसके बाद कुछ छात्रों ने आपत्ति जताई और बाद में अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करायी। ’’ पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में बस सहायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (किसी महिला पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 354 ए (यौन उत्पीड़न) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

Hatkanangal क्षेत्र में लोगों का शिंदे गुट की Shiv Sena पर भरोसा कायम, विधानसभा चुनाव में होगी असली परीक्षा

विधानसभा चुनाव के दौरान Sangli क्षेत्र में होगी कांटे की टक्कर, लोकसभा चुनाव में सभी के हाथ थे खाली

नेहरू ने शिवाजी पर अपनी टिप्पणियों को संशोधित किया था, फडणवीस बताएं कब माफी मांगेंगे: Patole

Kumaraswamy ने एमयूडीए मामले में विपक्षी दलों को निशाना बनाने के लिए सिद्धरमैया पर किया पलटवार