By अभिनय आकाश | Apr 25, 2023
आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की सुरक्षा में सेंध लगने का दावा किया। सूत्रों के मुताबिक, एक शख्स मुख्यमंत्री आवास के ऊपर ड्रोन उड़ा रहा था। वह व्यक्ति "नो फ़्लाइंग ज़ोन" में ड्रोन उड़ा रहा था। दिल्ली पुलिस ने शख्स की तलाश शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया कि जानकारी मिली है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखा गया है। पुलिस तथ्यों की जांच कर रही है।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सूचना मिली है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास एक ड्रोन देखा गया है। हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं।