ब्राजील की टीम विश्व कप के लिए मुंबई पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 26, 2017

मुंबई। तीन बार फीफा अंडर-17 विश्व कप खिताब जीत चुकी ब्रजील की टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये पहुंची। अंडर-17 विश्व कप का आयोजन भारत में छह से 28 अक्तूबर तक होगा। सूत्रों के मुताबिक, टीम यहां अंधेरी स्थित मुंबई फुटबाल एरिना में प्रशिक्षण करेगी। अंधेरी परिसर में ही टीम28 सितंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी।

ब्राजील की टीम कोरिया, नाइजर और स्पेन के साथ ग्रुप डी में है। विश्व कप में ब्राजील का पहला मैच सात अक्तूबर को कोच्चि में स्पेन के खिलाफ होगा। सूत्रों के मुताबिक तुर्की की टीम भी रात यहां पहुंची जो नवीं मुंबई के किसी स्थल पर प्रशिक्षण करेगी। तुर्की की टीम ग्रुप बी में पराग्वे, माली और न्यूजीलैंड के साथ हैं। टीम का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ यहां के डीवाई पाटील स्टेडियम में छह अक्तूबर को है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी