असम जल आपूर्ति परिसर में एसएसबी कांस्टेबल का शव लटका मिला

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2025

असम जल आपूर्ति परिसर में एसएसबी कांस्टेबल का शव लटका मिला

असम के दरांग जिले में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक कांस्टेबलने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। बेजपारा श्यामाबाड़ी शिविर का एसएसबी जवान बुधवार सुबह स्थानीय लोगों को पास के जलापूर्ति परिसर के एक कमरे में फंदेसे लटका हुआ मिला।

अधिकारी ने बताया, “उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक की पहचान बिहार निवासी संतोष शर्मा के रूप में हुई है और वह एसएसबी की जीडी 37 बटालियन का हिस्सा था।”

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल के शव को मंगलदाई सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, हालांकि उसकी कथित आत्महत्या का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि वह छुट्टी पर था और सोमवार को ड्यूटी पर आया था तथा आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

हमारे CM तीसमारखां हैं, होली-जुमा विवाद के बीच योगी पर अखिलेश का वार

हमारे CM तीसमारखां हैं, होली-जुमा विवाद के बीच योगी पर अखिलेश का वार

Gmail हो गया है फुल, मिनटों में डिलीट हो जाएंगे फालतू ईमेल, फॉलो करें ये  Steps

Gmail हो गया है फुल, मिनटों में डिलीट हो जाएंगे फालतू ईमेल, फॉलो करें ये Steps

Balochistan Train Hijack छोड़िए! पाकिस्तान पर अब Taliban ने कर दिया हमला

मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन को झटका, भ्रष्टाचार मामले की होगी जांच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी