हरियाणा में आठ अक्टूबर को भाजपा सरकार बनाएगी : सैनी का दावा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार शाम दावा किया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री सैनी ने यह दावा ऐसे समय किया है जब हरियाणा विधानसभा चुनाव के कई ‘एग्जिट पोल’ में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं जताई गयी हैं।

उन्होंने मतदान समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में पत्रकारों से कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्ष में हर वर्ग के लिए काम किया है। सैनी ने ‘एग्जिट पोल’ के नतीजों पर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हरियाणा को क्षेत्रवाद, परिवारवाद और राज्य के प्रति भेदभाव से मुक्त किया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि हमने हरियाणा के विकास को नयी गति दी है और आठ अक्टूबर को हरियाणा में भाजपा भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

प्रमुख खबरें

केरल में पशु वसा प्रसंस्करण कंपनी में विस्फोट से श्रमिक की मौत, तीन घायल

मध्य गाजा में एक मस्जिद पर इजराइली हवाई हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत

नकली आभूषण गिरवी रखकर बैंक से 39 लाख रुपये ठगने के आरोप में 22 लोगों पर मामला दर्ज

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा