भाजपा के हथकंडे देश के लोकतंत्र के लिए खतरा: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2017

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहयोग से अपनाये जा रहे भारतीय जनता पार्टी के हथकंडे देश के लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। मायावती ने यहां उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य इकाइयों की बैठक में कहा, ‘‘भाजपा साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों को आरएसएस के सहयोग से जिस प्रकार से इस्तेमाल कर रही है, उससे देश के लोकतंत्र को ही खतरा पैदा होने लगा है।’’

 

उन्होंने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र सही मंशा में जिन्दा नहीं रहेगा तो दलितों, पिछड़ों आदि के लिए सत्ता के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे और वे फिर से लाचार, मजलूम और गुलाम बनकर रह जाएंगे। मायावती ने उत्तर प्रदेश के शहरी निकाय चुनावों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की और इस बार पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी पर ही चुनाव लड़ने का फैसला किया।

 

प्रमुख खबरें

संविधान, आरक्षण और डॉ अंबडेकर पर कांग्रेस की विकृत राजनीति हो रही बेनकाब

BJP को 2244 करोड़...कांग्रेस से ज्यादा डोनेशन तो BRS को मिला, देख लें 2023-24 के फंडिंग के सारे आंकड़े

सोनिया गांधी के CWC की बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं, प्रियंका गांधी को लेकर भी संशय, जानें कारण

Russia ने मार गिराया अजरबैजान का प्लेन? 42 लोगों की मौत, एयरलाइंस क्रैश मामले में होश उड़ाने वाला खुलासा