BJP सरकार गरीबों, दलितों और महिलाओं के कल्याण के प्रति समर्पित: जयराम ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2018

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार गरीबों, दलितों, महिलाओं और समाज के पिछड़े तबकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। बजुआरा में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “इन लोगों का कल्याण हमेशा ही राज्य सरकार की प्राथमिकता रही है। बजट में कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गई है। हमारी सरकार आने के बाद राज्य में जो बदलाव हुए हैं, उसे कांग्रेस के नेताओं को देखना चाहिए।” 

 

पिछली कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान कानून - व्यवस्था की स्थिति काफी खराब हो गई थी। इसी बीच मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री लोक भवन का निर्माण होगा। 

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी