2023 चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ को लेकर भाजपा का बड़ा फैसला, अरुण साव होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

FacebookTwitterWhatsapp

By अंकित सिंह | Aug 09, 2022

2023 चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ को लेकर भाजपा का बड़ा फैसला, अरुण साव होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की ओर से नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव होंगे। इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। अरुण सिंह ने अपने पत्र में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जगत प्रकाश नड्डा ने अरुण साव छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 


आपको बता दें कि 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा के चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में फिलहाल कांग्रेस की सरकार है। भाजपा सरकार में वापसी के लिए लगातार मेहनत कर रही है। अरुण साव भाजपा के बड़े नेता हैं। वह फिलहाल बिलासपुर से सांसद हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ान सेवाएं फिर से बहाल, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी जानकारी

Gyan Ganga: पर्वतराज हिमाचल ने पार्वती का हाथ पकड़कर शिवजी को समर्पित कर दिया

Ahmedabad Plane Crash: राहुल गांधी ने घटना को बताया हृदय विदारक, अखिलेश ने तुरंत स्पष्टीकरण की मांग की

अहमदाबाद प्लेन क्रैश से खेल जगत स्तब्ध, रोहित से लेकर सानिया मिर्जा ने व्यक्त की अपनी संवेदनाएं