पहलगाम हमले को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने पर बीजद सांसद को आलोचना का सामना करना पड़ा

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2025

पहलगाम हमले को लेकर विवादास्पद टिप्पणी करने पर बीजद सांसद को आलोचना का सामना करना पड़ा

विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) की राज्यसभा सदस्य सुलता देव को पहलगाम हमले के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करने को लेकर शनिवार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में ओडिशा के एक पर्यटक सहित 26 लोग मारे गए थे। पत्रकारों से बात करते हुए देव ने कहा था कि गोली चलाने से पहले, हमलावरों द्वारा प्रत्येक पीड़ित का धर्म पता करना असंभव रहा होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी अटकलें हो सकती हैं, लेकिन किसी पर्यटक को मारने से पहले उसका धर्म पूछना असंभव है।’’ उनकी टिप्पणी की भाजपा ने तीखी आलोचना की और राज्य के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे ‘‘असंवेदनशील’’ बताया। हरिचंदन ने देव पर पीड़ितों के परिवारों के दुख का मज़ाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘यह मानसिकता स्वीकार्य नहीं है।’’

जवाब में देव ने अपनी टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि उनके इरादे को गलत समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया, ‘‘मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। मैंने बस इतना कहा कि हमलों की संक्षिप्त अवधि के दौरान पीड़ितों की धार्मिक पहचान के बारे में पूछना संभव नहीं रहा होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादियों का किसी धर्म से कोई संबंध नहीं होता।

प्रमुख खबरें

RR vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने जयपुर में 13 साल बाद की जीत दर्ज, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

RR vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने जयपुर में 13 साल बाद की जीत दर्ज, राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की रेस से हुई बाहर

ICC T20 World Cup 2026 में खेलेगी 12 टीम, इस मैदान पर खेला जाएगा फाइनल

पहलगाम आतंकी हमले पर मोहम्मद रिजवान का शर्मनाक बयान, विराट कोहली को लेकर भी कही ये बात

RR vs MI: मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिंक जर्सी में दिखी राजस्थान रॉयल्स, यहां जानें कारण