कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, रजनी पाटिल को हिमाचल का प्रभारी बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2018

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने आज रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया और बिहार एवं गुजरात के लिए दो-दो प्रभारी सचिव भी नियुक्त किए। इसके साथ ही नदीम जावेद को पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे का स्थान लेंगी।

 

गहलोत ने कहा कि वीरेंद्र सिंह राठौर और राजेश लिलोठिया को बिहार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही जितेंद्र बघेल और विश्वरंजन मोहंती को गुजरात के लिए कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग की कमान पूर्व विधायक नदीम जावेद को सौंपी है। इससे पहले खुर्शीद अहमद अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष की भूमिका में थे। पार्टी के मुताबिक, ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हैं।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी