Bengaluru: सिलेंडर विस्फोट में एक ही परिवार के पांच लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2023

कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार को एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब छह बजे उस समय की है जब मारुति लेआउट इलाके में स्थित किराए के एक मकान में परिवार के एक सदस्य ने लाइट जलाई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, घर में सिलेंडर फटने से परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और एक नाबालिग बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज यहां विक्टोरिया अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सिलेंडर फटने के पीछे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

प्रमुख खबरें

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा

राजग राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाने, गरीबों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध: मोदी