कांगो में नाव में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत: स्थानीय अधिकारी

FacebookTwitterWhatsapp

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 17, 2025

कांगो में नाव में आग लगने से कम से कम 50 लोगों की मौत: स्थानीय अधिकारी

उत्तर-पश्चिमी कांगो में आग लगने के बाद एक नाव पलट गई, जिससे कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों लोग लापता हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कांगों नदी में मंगलवार देर रात को यह घटना हुई थी, जिसमें कई लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और कई व्यक्तियों को बचा लिया गया है। रेड क्रॉस और प्रांतीय अधिकारियों की सहायता से बचाव दल बुधवार को भी लापता लोगों की तलाश कर रहा है।

संबंधित अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि ‘एचबी कोंगोलो’ नामक नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में बचाए गए लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

लोयोको ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी। उन्होंने बताया कि नाव में आग लग जाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग नदी में कूद गए और उनकी जान चली गई क्योंकि वे तैरना नहीं जानते थे।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस खिलाड़ी के सिर फोड़ा CSK की हार का ठीकरा

कोई मतभेद नहीं है, देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए हम सब एक... सर्वदलीय डेलिगेशन पर कनिमोझी का बयान

Sundar Pichai हो या Satya Nadella.... उनसे भी अधिक सैलरी लेता है ये भारतीय.. Elon Musk की कंपनी से जुड़ा है नाम

Drone बनाने वाली कंपनी के शेयरों में आई 50 फीसदी की बढ़त, खरीदने के लिए दिख रहा उत्साह