Assam के राज्यपाल ने मोरीगांव में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2024

असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित मोरीगांव जिले का दौरा किया और भूरागांव गांव के प्रभावित लोगों से बातचीत की। राजभवन ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

उन्होंने मौजूदा बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की और जिला प्रशासन को राहत के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से मोरीगांव जिले के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं।

इससे तीन राजस्व क्षेत्रों के 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया कि कटारिया ने जिला आयुक्त देवाशीष शर्मा को बाढ़ पीड़ितों तक चिकित्सा सुविधाओं सहित राहत सामग्री पहुंचाने का निर्देश दिया।

राज्यपाल ने बाढ़ प्रभावित लोगों से अनुरोध किया कि वे किसी भी सहायता के लिए जिला प्रशासन से संपर्क करें। राज्यपाल ने कहा कि वह मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के साथ चर्चा करेंगे कि लोगों की परेशानियों को कैसे दूर किया जाये।

प्रमुख खबरें

Uddhav Thackeray पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, बजट में घोषित सभी योजनाएं स्थायी हैं

Karnataka में बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, BJP नेता ने की आपातकालीन स्थिति घोषित करने की मांग

Tejashwi Yadav ने बिहार में एक और पुल ढहने का किया दावा, अधिकारी का अलग बयान

Imran Khan अराजकता फैलाने के लिये जेल में साजिश रच रहे हैं : Rana Sanaullah