Asian Trek Cycling: भारत ने पहले दिन एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2024

भारत की महिला जूनियर टीम ने बुधवार को यहां एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के पहले दिन स्प्रिंट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। सरिता कुमारी, निया सेबेस्टियन और ज़ैना मोहम्मद अली पीरखान की भारतीय टीम ने अपने कौशल और टीमवर्क का शानदार नमूना पेश करते हुए कोरिया की टीम को पीछे छोड़ा और 53.383 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

भारत ने इसके बाद दो रजत पदक भी जीते। पहला रजत पैरा टीम स्प्रिंट स्पर्धा में आया, जब अरशद शेख, जलालुद्दीन अंसारी और बसवराज होराड्डी की टीम 1:02.661 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही।

मलेशिया ने स्वर्ण (52.284 सेकेंड) जीता, जबकि सऊदी अरब को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए दिन का दूसरा रजत पदक जूनियर टीम स्प्रिंट स्पर्धा में नारायण महतो, सैयद खालिद बागी और मयंगलमबाम वट्टाबा मैतेई ने जीता। हर्षिता जाखड़, सुहानी कुमारी, धन्यधा जेपी और भूमिका की महिला जूनियर टीम ने चीनी ताइपे को पछाड़ते हुए टीम परस्यूट स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

प्रमुख खबरें

अर्बन नक्सल और देश को बांटने वाले लोगों की भाषा बोल रहे राहुल गांधी, JP Nadda का कांग्रेस पर वार

IT क्षेत्र में BSC Computer Science और BCA किसकी सबसे ज्यादा डिमांड, जानिए

Homemade Cleaner: घर पर इन चीजों से बनाकर तैयार करें फ्लोर क्लीनर, मिनटों में साफ हो जाएंगे दाग-धब्बे

Husband-Wife के बेडरूम में कोर्ट की एंट्री से सरकार को ऐतराज, पत्नी से जबरदस्ती अपराध या नहीं?