Arjun Award Prize Money: अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले 32 खिलाड़ियों को मिलेंगे इतनी रकम, जानें पूरी जानकारी

FacebookTwitterWhatsapp

By Kusum | Jan 02, 2025

  Arjun Award Prize Money: अर्जुन अवॉर्ड जीतने वाले 32 खिलाड़ियों को मिलेंगे इतनी रकम, जानें पूरी जानकारी

17 जनवरी को भारत के 32 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा हो गई है। इसके साथ ही 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार भी मिलेगा। इन सभी एथलीट्स को अवॉर्ड के साथ-साथ प्राइज मनी भी मिलेगी। भारतीय हॉकी टीम से 5 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। जबकि पैरा बैडमिंटन के चार खिलाड़ी भी इस शामिल हैं। 


वहीं वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और शूटर मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड मिलेगा। जबकि ज्योति यराजी, अन्नू रानी और नीतू को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। हॉकी के पांच खिलाड़ी लिस्ट में शामिल हैं। अर्जुन अवॉर्ड के लिए चेस से वंतिका अग्रवार को चुना गया है। 


साथ ही भारतीय एथलीट्स ने पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था। भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराया था। वहीं शूटिंग में मनु भाकर ने दो मेडल जीते थे। मनु ने दो ब्रॉन्ज जीते थे। सरबजोत सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल के इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था। स्वप्निल कुसले ने भी शूटिंग में मेडल जीता था। सभी 32 खिलाड़ियों को प्राइज मनी के तौर पर 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। पहले अर्जुन अवॉर्ड के लिए 5 लाख रुपये दिए जाते थे लेकिन इसे 2020 में बढ़ा दिया गया। 


अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट में एथलीट ज्योति याराजी और अन्नू रानी का नाम शामिल है। वहीं बॉक्सर नीतू और स्वीटी को भी ये खिताब मिलेगा। भारतीय शतरंज खिलाड़ी वंतिका अग्रवाल भी सम्मलित होंगी। साथ ही हॉकी से पांच खिलाड़ियों को चुना गया है। सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। पैरा आर्चर राकेश कुमार और पैरा एथलीट प्रीति पाल, जीवनजी दिप्ती, अजीत सिंह, सचिन खिलारी, धर्मबीर और प्रणय सूरमा को भी ये खिताब मिलेगा। नवदीप, सिमरन और एच होकातो सेमा का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2025: सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक से लेकर आयुष म्हात्रे के कारनामे और पंत के संघर्ष तक

Pakistan की लड़कियों पर चीन का बड़ा ऐलान, दुनिया हैरान, झांसे में बिल्कुल भी न आएं

आयुष्‍मान योजना को लेकर आया नया अपडेट, अब मोबाइल से कर सकते हैं अप्‍लाई, आसान स्टेप्स में समझें

संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को कहा शुक्रिया? IPL 2025 में LSG के सफर के खत्म होने के बाद बयां की अपनी प्रतिक्रिया