योगी सरकार पर अखिलेश का वार, यूपी भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी के त्रिदंश का है शिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2019

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय  भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोजगारी के त्रिदंश का शिकार है। अखिलेश ने ट्वीट किया,  उप्र इस समय भ्रष्टाचार, अपराध और बेरोज़गारी के त्रिदंश का शिकार है। उन्होंने कहा, आज़ादी के बाद अर्थव्यवस्था के इस सबसे बुरे दौर में जब लोगों के हाथों में पैसा नहीं है, काम-कारोबार अपने निम्नतम स्तर पर है, ऐसे में भ्रष्टाचार और अपराध का भाजपाई संरक्षण एक बड़े जनाक्रोश को जन्म दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अखिलेश प्रदेश की भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोलते आये हैं।

प्रमुख खबरें

जापानी पर्यटकों की बस तुर्किये में दुर्घटनाग्रस्त, 22 घायल

इजराइल ने अपना हिसाब चुकता कर लिया, लेकिन युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है: प्रधानमंत्री नेतन्याहू

अमेरिका: बाइडन और हैरिस ने सिनवार की मौत को गाजा में युद्ध समाप्ति के लिए मौका बताया

एलडीएफ ने वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वरिष्ठ भाकपा नेता मोकेरी को मैदान में उतारा