राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई, तापमान में गिरावट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2024

 राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 14.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बुधवार को दोपहर बाद शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। लेकिन अगले छह दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान ऐसा ही रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 193 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में है।

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। आईएमडी के बुलेटिन के मुताबिक, आज सुबह 8:30 बजे राष्ट्रीय राजधानी में सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 83 प्रतिशत दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

हैरिस के भाषणों में भी जिक्र नहीं, दरकिनार किए जाने से निराश हुए बाइडेन

Haryana Elections 2024: शनिवार को वोटिंग, 1027 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, ये हैं प्रमुख उम्मीदवार

इजरायल ने बेरूत में किया एयर स्ट्राइक, हिजबुल्लाह के कम्युनिकेशन यूनिट का कमांडर ढेर

मार्शलों को बहाल करने की BJP ने की मांग, विजेंद्र गुप्ता ने पूछा- 7 महीनों तक उन्हे सैलरी क्यों नहीं दी गई?