Shraddha Murder Case: आफताब ने पहले भी किया था श्रद्धा पर हमला, तीन दिन अस्पताल में रहना पड़ा था भर्ती

FacebookTwitterWhatsapp

By रितिका कमठान | Nov 18, 2022

Shraddha Murder Case: आफताब ने पहले भी किया था श्रद्धा पर हमला, तीन दिन अस्पताल में रहना पड़ा था भर्ती

दिल्ली के महरौली इलाके में श्रद्धा वॉकर की जघन्य हत्या के मामले की जांच में दिल्ली पुलिस तेजी से जुटी हुई है। दिल्ली पुलिस जांच के लिए दिल्ली समेत एनसीआर में भी तहकीकात कर रही है। आरोपी आफताब ने अपनी लिव इन प्रेमिका श्रद्धा वॉकर की मई महीने में हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर दिल्ली के जंगलों में फेंक दिया था। 

 

पुलिस द्वारा हो रही जांच के बीच एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें श्रद्धा वॉकर दिखाई दे रही है। इस फोटो में श्रद्धा के शरीर के कई अंगों पर चोट के निशान देखने को मिले है। वायरल हो रही फोटो में श्रद्धा के चेहरे, गर्दन पर चोट के निशान देख है। माना जा रहा है कि श्रद्धा को आफताब ने काफी बुरी तरह से पीटा था। आफताब द्वारा जबरदस्त तरीके से मारे जाने के बाद श्रद्धा को तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। माना जा रहा है कि वायरल फोटो लगभग दो वर्ष पहले की है। इस दौरान दोनों महाराष्ट्र में रह रहे थे। पिटाई के बाद श्रद्धा को पीठ दर्द की भी शिकायत थी। 

 

मुंबई के डॉक्टर ने भी की है पुष्टि

इस मामले पर मुंबई के नालासोपारा इलाके के ओजोन मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ. एसपी शिंदे ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा को कंधे और पीठ में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। कंधे और पीठ दर्द का कारण श्रद्धा ने नहीं बताया था। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के शरीर पर कोई गंभीर चोट के निशान भी देखने को नहीं मिले थे। श्रद्धा के अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान आफताब भी मौजूद था। हालांकि श्रद्धा के घर के सदस्य इस दौरान मौजूद नहीं थे।

 

दरअसल श्रद्धा आफताब के साथ दिल्ली शिफ्ट होने के इच्छुक थी, मगर आफताब दिल्ली आने को राजी नहीं था। आफताब और श्रद्धा के बीच काफी झगड़े भी होते थे। झगडों को कम करने के लिए आफताब और श्रद्धा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड भी गए थे। कहा जा रहा है कि इस दौरान आफताब को नशे की भी लत थी। कहा जा रहा है कि दोनों के हिमाचल और उत्तराखंड ट्रिप के दौरान आफताब में ड्रग्स भी लिए थे, हालांकि पुलिस ने इस पर अब तक कुछ नहीं कहा है।

वहीं मामले की जांच में जुटी पुलिस ने दिल्ली के अन्य जिलों की पुलिस से भी मदद मांगी है। पुलिस ने कहा है कि अगर बीते दिनों में किसी को लाश के टुकड़े मिले हैं तो उसकी जानकारी भी जांच टीम को दी जा सकती है। 

प्रमुख खबरें

LSG vs DC: ऋषभ पंत के विकेट पर संजीव गोयनका का ऐसा था रिएक्शन, LSG के कप्तान की इस हरकत के खफा दिखे

Pahalgam Terror Attack: सूत्रों का दावा, 26 लोगों की हुई है मौत, श्रीनगर में अमित शाह, दिल्ली-मुंबई में हाई अलर्ट

मिचेल मार्श ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल में 1000 रन बनाने में लगा दिए 16 साल

पार्टियां, गर्लफ्रेंड... युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को सुधारा, योगराज ने किया बड़ा खुलासा